फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 वार्डों में मात्र 37 जगहों पर जल रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के 90 वार्डों में मात्र 37 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर निगम प्रशासन की आर से कराई गई यह व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। शहर के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल, रैन बसेरों को मिला दिया जाए तो कम से कम 150 स्थानों पर अलाव जलने चाहिए, लेकिन अभी चुनिंदा चौराहों और रैन बसेरों में ही अलाव की व्यवस्था की गई है। अधिकतर उन स्थानों पर ही अलाव जल रहे हैं जहां पुलिस पिकेट है। अमूमन बनारस में 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसी स्थिति में 15 दिसंबर से अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन नगर निगम अब तक टेंडर की प्रक्रिया ही पूरी नहीं करा पाया है। माना जा रहा है कि जब तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी तब तक ठंड ही निकल जाएगी। उधर, पार्षदों कहना है कि उनकी भी नहीं सुनी जा रही है, तो अधिकारी आम जनता की क्या सुनेंगे। उधर, निगम के उद्यान अधिकारी ने बताया कि टेंडर 28 को होना है। अभी निगम अपनी ओर से 37 स्थानों पर अलाव जलवा रहा है। इनमें रैन बसेरे और प्रमुख चौराहे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें