फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी के साथ तमंचे के बल पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। बसनी पठकान गांव के समीप फौजी की पत्नी से तमंचे के बल पर लूटपाट का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर बड़ागांव पुलिस ने एक हफ्ते बाद बुधवार की रात दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण को लेकर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

फूलपुर थाना के पुरारघुनाथपुर निवासी सुरेश कुमार थल सेना में हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं। 17 अक्तूबर की रात सुरेश की पत्नी संजू अपने मौसेरे भाई अजय के साथ बाइक से बसनी बाजार से दवा लेकर घर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बसनी पठकान स्थित बगीचे में दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से धमका कर कान की झाली, मंगलसूत्र, नथिया और पायल उतरवा लिया। वारदात से भयभीत संजू घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई। रात में ही बड़ागांव पुलिस को सूचित करते हुए बड़ागांव पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वारदात के एक हफ्ते बाद 24 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें