फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के जंसा कस्बे में लबे रोड के किनारे कृषि विभाग की करोड़ों की लगभग पौने चार बीघे जमीन पर हुए कब्जे के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी ने जंसा ग्राम पंचायत के प्रधान रामधारी मौर्या सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जंसा थाना अध्यक्ष को पत्र लिखा है। कृषि विभाग के इस सख्त तेवर से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जंसा बाजार में रामेश्वर जंसा मार्ग पर कृषि विभाग की लगभग पौने चार बीघा भूमि पर दर्जनों लोगों ने कब्जा करके निर्माण करवा लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम राजातालाब ने लाल निशान भी लगवा कर अवैध कब्जेदारों को भूमि खाली करने का निर्देश दिया था। बावजूद कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया। जिला प्रशासन ने इस भूमि को खाली कराने के लिए दर्जनों बार प्रयास किया। लेकिन विरोध के आगे प्रशासन लाचार रहा। जिला प्रशासन ने भूमि को बचाने के लिए कब्जेदारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने 25 कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जंसा थाना अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें