वाराणसी। अवैध निर्माण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में वीडीए ने बुधवार को भी अभियान चलाया। इसमें एक कामर्शियल निर्माण को गिरा दिया, जबकि एक भवन को सील करके थाने को सुपुर्द कर दिया।
उपाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम की ओर से अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जोनल अधिकारी राजकुमार रामनगर के सेमरा निवासी ओम प्रकाश केसरी का अवैध व्यवसायिक भवन निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वहीं, जेई प्रमोद तिवारी, जोनल अधिकारी राजकुमार ने शिवपुर क्षेत्र निवासी अनुसुइया अखिलेश नारायण सिंह ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करा दिया था, जिसे अधिकारियों ने सील करते हुए, पुलिस को सौंप दिया।