फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागे के कारखाने में करेंट से बिजली मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के जमुनीपुर बाइपास मार्ग एक स्पिनिंग मिल में कार्यरत बिजली मिस्त्री की सोमवार को करेंट लगने से मौत हो गई। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मिल के अंदर हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक नंदलाल कुशवाहा (45) गाजीपुर का रहने वाला बताया गया है और बीते 30 वर्ष से कंपनी में कार्यरत था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर निवासी नंदलाल मैंब ऊलेंस में बिजली मिस्त्री के रूप में काम करता था। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना के मुताबिक नंदलाल जेनरेटर रूम में कुछ काम कर रहा था। जेनरेटर रूम में 11 हजार वोल्ट का तार भी आया था। जिसकी चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी के अंदर अफरातफरी मच गई। कर्मचारी मौके पर जमा हो गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सीओ और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए।सूचना पाकर जमुनीपुर कालोनी में रहने वाले मृतक की पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंच गए थे। उनका रोना बिलखना देख कर वहां मौजूद लोगों की आंखे भर आई। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें