फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूजी जाएंगी विद्या की देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना को लेकर कालीन नगरी का माहौल उत्सवी हो गया है। वसंत के आगमन की आहट का संकेत देने वाली वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती के पूजन की तैयारियों को रविवार देर रात तक अंतिम रूप दे दिया गया। सोमवार को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। दूसरी ओर वसंत पंचमी के निमित्त जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रीरामचरित मानस पाठ और यज्ञ आदि के आयोजन रविवार को आरंभ हो गए।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के साथ ही वसंतोत्सव का आगाज हो जाता है। ठंड की तल्खी ढीली पड़ने के साथ ही गुनगुनी धूप और सरसों के पीले फूल वसंत के आगमन का संकेत देने लगते हैं। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नए कार्यों के लिए बेहद शुभ माने जाने वाले इस पर्व को जिले में सोमवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारिीयों को रविवार को शिद्दत से पूरा ािया गया। मुख्य रूप से शिक्षण संस्थानों और कोचिंगों में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया है। इस दिन होलिका की भी स्थापना की जाती है। ज्ञानपुर में पुरानी कलेक्ट्री के पीछे, केएनपीजी कॉलेज, वीएनजीआईसी समेत दर्जनों स्थानों पर सरस्वती पूजन की तैयारी है। कई स्थानों पर अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन रविवार को शुरू हुआ। वसंत पंचमी के अवसर पर उसके समापन के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा। केएनपीजी कॉलेज स्थित सरस्वती मंदिर पर वसंत पंचमी के अवसर पर विशेष पूजन किया जाता है। इसी तरह जिलेभर में लगभग 350 स्थानों पर वसंत पंचमी के आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें