फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को जमीन देने के मामले में जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। कोरौता गांव में करोड़ों रुपये की जमीन अपात्रों को पट्टा कर दी गई। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी से की थी लेकिन एक काबीना मंत्री के दबाव में कोई कार्रवाई नही हुई। बीते सप्ताह ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और पूरे मामले की जांच की मांग की। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने एसडीएम राजातालाब को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कोरौता गांव में लगभग दो बीघा जमीन ऐसे लोगों को आवंटित कर दिया गया जो कहीं से भी पात्रता की सूची में नहीं आते हैं। इतना ही नहीं जो व्यक्ति दूसरे ब्लॉक में गांव का प्रधान रहा उसके भी पुत्रों के नाम आवंटन हो गया। ग्रामीणों ने बताया की कोरौता गांव में इस समय जमीन की कीमत लगभग पंद्रह से बीस लाख रुपये विस्वा है। कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर जून में तत्कालीन एसडीएम ने लेखपाल से जांच कराई तो चार पांच लोग अपात्र पाए गये जिनके आवंटन को निरस्त करने की रिपोर्ट भी लेखपाल ने दी है। ऐसे लोग जिनके पास पक्का मकान और गाड़ी भी है उनको भी पट्टा कर दिया गया है।
विज्ञापन

आवंटन से संबंधित सभी पत्रावली को तलब किया गया है और इसकी गहना से जांच की जाएंगी। रीता यादव, एसडीएम राजातालाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें