फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी का ठेका निरस्त करने की उठी पुरजोर मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ई-सुविधा केंद्रों पर सेवा प्रदाता निजी कंपनी को बढ़ी दरों पर सात वर्षों के लिए ठेका दिए जाने तथा सीओ सिटी रामपुर पर कोई कार्यवाही न होने को लेकर अभियंताओं ने वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में विरोध किया। इस दौरान सभी ने सीओ सिटी रामपुर पर कार्रवाई करने व ई-सुविधा केंद्र का अनुबंध निरस्त करने की मांग की। पूर्वांचल डिस्कॉम मुख्यालय पर हुए विरोध सभा में सैकड़ों की संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्युत अभियंता संघ के सहायक सचिव चंद्रशेखर चौरसिया व क्षेत्रीय सचिव सुनील यादव ने विरोध सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि ई-सुविधा केंद्रों पर अभी तक प्रत्येक बिल जमा करने पर प्रति बिल आठ रुपये खर्च आता था। वर्तमान में 26 रुपये प्रति बिल जमा पर ठेका दिया गया है। यह ठेका सरकारी धन की खुली लूट है। विरोध सभा की अध्यक्षता आरआर प्रसाद तथा संचालन चंद्रशेखर चौरसिया ने किया। विरोध सभा में आशीष अस्थाना, आरडी सिंह, सुरेंद्र कुमार, डीके त्यागी, एसएस शर्मा, एके सिंह, एके मिश्रा, भारत भूषण, जगदीश पटेल, अविनाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें