गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात बोलेरो व ट्रैक्टर की आमने -सामने भिड़ंत में दो बरातियों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन बराती घायल हो गए। सभी को उचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव से बरात करंडा थाना क्षेत्र के कुचौरा गांव जा रही थी। बाराती बोलेरो में सवार थे। करीब साढ़े नौ बजे मेदनीपुर गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर से भिड़ंत हो ग। टक्कर इतना तेज था कि बोलेरो व ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे घायल हुए बरातियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मलिकपुरा छपरी निवासी प्रभु राम (55)व खजुहां गांव निवासी मदन राम (45)की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तहसीलदार राम सिंह ने दोनों के मरने की पुष्टि की है।