वाराणसी। कालिकाधाम वरुणा नदी पर बने सेतु में आई दरार के चलते से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने ऐसा किया है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि बड़े वाहनों को भदोही से कपसेठी आने जाने की वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है। सेतु से केवल भारी वाहनों को रोका गया है। बाकी छोटे और हल्के वाहन जा रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के अनुसार कछवा-कपसेठी-बाबतपुर राज्य मार्ग संख्या 98 के किमी 14 पर कालिकाधाम वरुणा सेतु में दरार दिख रही है। इसके चलते भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। इस दौरान छोटे और हल्के वाहन पर रोक नहीं है। मरम्मत कार्य के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा। इस दौरान यातायात की व्यवस्था की जिम्मेदारी यातायात विभाग को दी गई है।