फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार के विलंब शुल्क के विरोध में छात्रों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विलंब शुल्क के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर तालाबंदी की। करीब ढाई घंटे तक पंत प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला बंद कर छात्र धरने पर बैठे रहे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने विलंब शुल्क को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

स्नातक पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन के अंतिम तिथि 10 जनवरी तक बढ़ाई गई थी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक हजार रुपये विलंब शुल्क निर्धारित किया था। इसी शुल्क के विरोध में गुरुवार को छात्र मोहित सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध कर दिया। दोपहर बारह बजे वह केंद्रीय कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए और परीक्षा आवेदन को नि:शुल्क करने की मांग करने लगे। छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चीफ प्राक्टर प्रो. शंभु उपाध्याय ने छात्रों को समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि कुलपति के आने के बाद उसकी मांग पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्र माने और धरना समाप्त किया। तालाबंदी में शुभम सिंह, सौरभ सिंह, किशन सिंह, आलोक रंजन, विकास तिवारी, शशांक यादव, चंदन सिंह, गौरव सिंह, शुभम यादव, आरव सेठ, अनुज सिंह, प्रशांत राय, अंशु यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें