फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयापुर में नए सिरे विकास कार्यों की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम सांसद आदर्श गांव को नए सिरे से विकास की दरकार है। हालांकि चार साल पहले गांव में विकास के कई कार्य हुए थे लेकिन रखरखाव पर ध्यान न देने से कमोवेश सभी बेकार हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा उनके गांव की समस्याओं पर ध्यान दिए बिना विकास कार्य पूरी तरह से नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

चार साल पहले जब इस गांव को प्रधानमंत्री ने गोद लिया था, यहां 135 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गईं थी। 100 सोलर स्ट्रीट लाइट गुजरात के राज्यसभा सांसद सीआर पाटिल ने स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद और 35 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लगाई गई थीं। लगने के बाद इनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा, ज्यादातर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। कई की बैटरी भी चोरी हो गई है। इस समय ज्यादातर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। हालांकि गांव में चार-पांच जगह हाई मास्ट लाइट लगी हुई हैं और इनसे पर्याप्त प्रकाश हो रहा है।
स्वयंसेवी संस्थाओं ने नंद घर बनवाए, बस स्टाप बनवाया और सोलर सिस्टम लगवाए। कोलकाता की एक स्वयंसेवी संस्था ने गांव में दर्जनों बायो टॉयलेट स्थापित कराए किंतु रखरखाव के लिए किसी को नामित नहीं किया गया। बायो टॉयलेट खड़े-खड़े टूट-फूट का शिकार हो गई। दूसरी ओर जल निकासी के लिए भूमिगत नाला नहीं बन पाया है। अटल नगर जाने वाले मार्ग में आधा खड़ंजा लग पाया है। यही नहीं, गांव में जल निगम की भूमिगत पाइप बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया था। बाद में ठीक ढंग से जल निगम ने पूरा नहीं किया। सड़कें समतल नहीं हो पाई है। ऊपर से जगह-जगह खड़ंजों की ईंट निकले हैं। दिनेश सिंह, सुभाष सिंह, राहुल और राजू कहते हैं कि गांव में सीसी रोड बननी चाहिए। ग्राम सभा की भूमि पर अस्पताल बनाया गया था लेकिन अभी तक यहां चिकित्सक बैठने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को अब तक इसका फायदा मिलना शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्य ठीक कराने के लिए उन्हें जिला प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ रही है। कुछ लोग इस काम को पूरा कराने में आपत्ति दर्ज करा देते हैं। मुसहर बस्ती जिसे अटल नगर का नाम दिया गया है, वहां के लिए पीडब्ल्यूडी से पिच रोड बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

- नारायण पटेल, ग्राम प्रधान जयापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें