फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में छात्राओं की मांग पर कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्राओं की ओर से हॉस्टल में समय की पाबंदी खत्म करने की मांग उठने के बाद आईआईटी प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को निदेशक के निर्देश पर एक कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो मांगों पर चर्चा के बाद अपनी रिपोर्ट निदेशक को सौंपेगी। कमेटी में छात्र कल्याण अधिष्ठाता के साथ ही छात्र अधिष्ठाता शिक्षण के अलावा हॉस्टल से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आईआईटी की छात्राएं हॉस्टल में रात 10 बजे तक प्रवेश के समय का विरोध कर रही हैं। इसको लेकर बुधवार को कैंपस में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इसमें 392 छात्राओं ने हस्ताक्षर किया था और 1061 छात्रों ने भी उनके समर्थन में हस्ताक्षर किया था। इसके अलावा 24 घंटे पुस्तकालय खोले जाने, परिवार के पुरुष सदस्यों को गर्ल्स हॉस्टल के कॉमन प्लेस तक आने की सुविधा सहित पांच सूत्री मांगों का एक पेटीशन भी निदेशक कार्यालय में छात्राओं ने दिया था। इधर गुरुवार को खबर प्रकाशित होने के बाद आईआईटी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेस एंड पब्लिकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. आरएस सिंह ने बताया कि मामले में विचार के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें छात्र कल्याण अधिष्ठाता के साथ ही डीन एकेडमिक, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के अलावा हॉस्टल से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें