वाराणसी। छेड़खानी से आजिज आकर फांसी लगाकर जान देने वाली 10वीं की छात्रा के मामले में मंगलवार को कैंट पुलिस ने गिलट बाजार निवासी राहुल सोनकर को जेल भेज दिया। राहुल के खिलाफ छात्रा के फूफा ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
अर्दली बाजार क्षेत्र निवासी सपा नेता और कपड़ा व्यापारी की भतीजी सोमवार को घर के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी थी। छात्रा के फूफा का आरोप था कि उनकी दुकान में काम करने वाला राहुल उनकी भतीजी से छेड़खानी करता था। मामले की जानकारी हुई तो राहुल को काम से निकाल दिया गया। इस पर भी राहुल उनकी भतीजी को परेशान करता रहा तो आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली।