फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के वाहन को टक्कर मार कर गनर के साथ सिपाही और साथियों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/हरहुआ। रायबरेली से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के एसयूवी वाहन को सोमवार की रात एक कार ने बाबतपुर पुलिस चौकी के सामने टक्कर मार दी। आरोप है कि विधायक के गनर ने नीचे उतर कर आपत्ति जताई तो कार में मौजूद नशे में धुत सिपाही और उसके तीन साथी मारपीट करने लगे। इससे नाराज एमएलसी बाबतपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर धरने पर बैठे गए। सूचना पाकर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो एमएलसी ने धरना समाप्त किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर आधा घंटे से ज्यादा समय तक आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

रायबरेली से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह बीते अप्रैल महीने में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। एमएलसी और उनका परिवार रायबरेली से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन के लिए एसयूवी वाहन से जा रहा था। एमएलसी के अनुसार बाबतपुर पुलिस चौकी के समीप एक कार ने उनके वाहन पर टक्कर मार दी। इस पर उनका गनर नीचे उतर कर आपत्ति जताई तो कार में सवार कांस्टेबल सहित चार लोग मारपीट करने लगे। मारपीट में एमएलसी के गनर की वर्दी फट गई। इससे नाराज होकर एमएलसी वाहन से उतरे और सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एमएसली ने एसएसपी से बात की। एमएलसी का कहना था कि उनके परिवार के लोगों केे सामने उनके गनर से मारपीट और सरेराह बदसलूकी की गई। उधर, इलाकाई लोगों का कहना था कि सादे कपड़ों में सिपाही सुबह से ही क्षेत्र में कार से घूम-घूम कर शराब पी रहा था और नशे में धुत था। हिरासत में लिए जाने के बाद भी उसने बाबतपुर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया विधायक या उनके गनर जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर मिले सिपाही सुरेश यादव से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की जांच कर एसपी ग्रामीण रिपोर्ट देंगे और उसके आधार पर सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें