वाराणसी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पार्टी की विस्तारक योजना के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को इस बार बूथ स्तर तक पहुंचा कर आम कार्यकर्ता को भी इसमें सहभागी बनाया जाएगा। छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम करेगी। वहीं,14 अप्रैल को सामाजिक समरसता के कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर किए जाएंगे।
सोमवार को गुलाबबाग स्थित पार्टी के क्षेेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए एक पूरी योजना के साथ कार्य कर रही है। काशी क्षेत्र में 61 कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में काम कर रहे हैं। आगामी विस्तारक योजना के द्वितीय चरण की बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील भाई ओझा, प्रदेश के उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, संगठन महामंत्री रत्नाकर एवं विस्तारक कार्यक्रम के प्रभारी नागेश्वर, प्रवक्ता संजय भारद्वाज मौजूद थे। बैठक में पिछले दिनों हुए कार्यक्रमों को लेकर जहां समीक्षा हुई वहीं, आगामी समय में आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई। सभी विस्तारक कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों का फीडबैक लिया गया।