फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए मंदिर परिक्षेत्र के येलो जोन में ढहाए जा रहा प्रमोद विनायक भवन का मलबा सोमवार को पड़ोस के अनिल शर्मा के मकान पर गिर पड़ा। मलबा गिरने अनिल के मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वहीं सीढि़यों पर खेल रहा उनका इकलौता पुत्र मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। नीलकंठ गेट नंबर तीन के बगल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान हादसे की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। धरोहर बचाओ समिति के लोग मौके पर पहुंच गए। जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के कर्मचारी को हिरासत में लिया है। धरोहर समिति और अनिल का आरोप है कि मलब जान-बूझकर उनके मकान पर गिराया गया।
विज्ञापन

येलो जोन के प्रमोद विनायक भवन का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। पड़ोस के अनिल शर्मा के मकान पर मलबा गिरने के बाद मौके पर पहुंचे धरोहर बचाओ समिति ने इसे मंदिर प्रशासन और ठेकेदार की मनमानी बताते हुए हंगामा किया। मंदिर के सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी सूचना चौक थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ठेकेदार के कर्मचारी सुभाष यादव को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। थाने पर समिति के लोगों के साथ पहुंचे अनिल शर्मा ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी। उनके मुताबिक शनिवार को भी भवन गिराते समय मलबा गली में ही गिराया जा रहा था। इससे सामने के रतन मेहरोत्रा के घर से निकलने का रास्ता ही बंद हो गया। वहीं एक दुकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मलबा गिरने से बिजली का केबल टूूटने से आसपास के कई मकानों में लोग चार दिनों से बिना बिजली के रह रहे हैं। उधर, चौक इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें