फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दिन भर उमस के बाद शाम होते ही तेज हवा के झोंकों के साथ आसमान में काली घटा छा गई। जिले के पूर्वी इलाकों में झमाझम बारिश हुई जिससे मौैसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

वैसे तो सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही लेकिन मौसम में उमस बनी हुई थी। शाम करीब छह बजे तेज आंधी के चलते पूरा शहर धूल और गुबार से भर उठा जिससे लोगों को परेशानी हुई। तेज आंधी के चलते ग्रामीण इलाकों में कई जगह बिजली के पोल टूट गए। पेड़ भी धराशायी हो गए। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में पोल टूटने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई जिससे फैक्ट्रियां बंद हो गई। आसमान में काली घटा के बीच देर शाम शहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। तापमान 41 डिग्री से लुढ़क कर 39 डिग्री सेल्यिस पर आ गया। बक्शा, बदलापुर, खुटहन, शाहगंज, मछलीशहर इलाके में भी तेज आंधी और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। केराकत : इलाके में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। बच्चों ने बारिश का जमकर आनन्द लिया। मैसम खुशनुमा होने से रोजोदारों को भी काफी राहत मिली। मौसम के जानकारों का मानना है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार समय से मानसून आया है। इससे खेती को भी काफी फायदा होगा। बारिश हुई तो किसान रबी की बुवाई शुरू कर देंगे। अरहर, मक्का, बाजरा, उड़द आदि की खेती किसान समय से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें