फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी जिम्मेदारी से करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। बन्द कमरे में पंखे के नीचे बैठकर जिला और तहसील चलाना बन्द कर दें। जनता के बीच जाकर समस्या निपटाएं। काम न होने पर स्थानान्तरण नहीं निलम्बन होगा।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता भवन में शुक्त्रस्वार को अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि लोकतंत्र को मजबूती तभी मिलेगी जब सारे स्तम्भ एक साथ काम करें। कार्यपालिका को अपना फर्ज निभाना पड़ेगा। राजनितिक दलों के गुलाम बनकर अपने फ र्ज को नहीं भूलना चाहिए। राजनीति आज व्यवसाय बन गया है। जनता को खेमों में बाटकर लोकतंत्र को जेब में रख लिया गया था। लेकिन भाजपा के आते ही सब बदल रहा है। 52 लाख मुकदमें प्रदेश में पेंडिंग हैं। जजों की संख्या बढ़ाने के साथ न्याय पंचायत स्तर पर न्यायालयों के स्थापना की प्रक्त्रिस्या जारी है।
राजस्व कर्मियों की किसानों से पैमाइश के लिए अवैध वसूली की शिकायत किया वहीं मंत्री ने कई दर्जन शिकायतों का निस्तारण भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा, संघ के अध्यक्ष इंदू प्रकाश सिंह, प्रेम चन्द्र विश्वकर्मा, केदारनाथ यादव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला अदि ने बिचार व्यक्त किया। समारोह में एसडीएम रमापति, सीओ जया शांडिल्य, कोतवाल पन्नग भूषण ओझा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता इंदू प्रकाश सिंह व संचालन दिनेश चन्द्र सिन्हा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें