फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फोटोग्राफी, स्केचिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए 17 हजार ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी सांसद फोटोग्राफी, स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अब तक 17 हजार लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। ये प्रतियोगिताएं मोबाइल के जरिये ऑनलाइन संपन्न कराई जाएंगी। विजेताओं को जिले स्तर पर 24 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता ऑफलाइन आयोजित होगी।
विज्ञापन

सेवापुरी ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता ऑनलाइन कराने पर विमर्श हुआ। इसमें प्रतिभागी अपने मोबाइल के जरिये फोटोग्राफी, स्केचिंग और पेंटिंग में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसकी जांच ब्लॉक स्तर पर बनाई गई कमेटी करेगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिले स्तर पर आयोजित परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि संदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, पंकज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें