फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गंगा का होगा अभिषेक, 51 ब्राह्मणों द्वारा कराया जाएगा अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मां गंगा का उत्पत्ति दिवस गंगा सप्तमी शनिवार को मनाई जाएगी। इसमें दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का अभिषेक, षोडशोपचार पूजन किया जाएगा। यह पूरा आयोजन सर्वोदय सेवा समिति की ओर से गंगा तट पर कराया जाएगा, इसमें 51 ब्रह्मणों द्वारा वैदिक रीति रिवाज से पूजन कार्यक्रम कराया जाएगा।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन गंगा की उत्पत्ति हुई थी। गंगा सप्तमी मध्याह्न ग्राह्य होने से इस वर्ष शनिवार 11 मई को पड़ रही है। इस दिन गंगा आदि का स्नान, अन्न वस्त्रादि का दान, जप, तप उपासना और उपवास से सारे पाप दूर होते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को जीवंत बनाने में यदि किसी का सर्वाधिक योगदान है तो वह हैं गंगा नदी। यह गंगा नदी न केवल हमारे ही देश की सबसे पवित्र नदी हैं बल्कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ नदियों में अपने विशिष्ट गुणों के कारण सर्वप्रथम स्थान रखती हैं। पवन शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन सुबह छह बजे से शुरू होगा, जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें