फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन आती-जाती रही बिजली, भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर होते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तपिश और तेज हवाओं के बीच शहर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को पूरे दिन बिजली आती-जाती रही। इसकी वजह से आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। गुरुवार की रात में भी कई बार बिजली ट्रिप करती रही।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती की समस्या सुलझने का नाम नहीं ले रही है। यही कारण है कि शुक्रवार को भी कई क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली ट्रिप करती रही। इसके चलते लोगों के बिजली से चलने वाले उपकरण रह-रहकर थम जा रहे थे। गर्मी में पंखे व कूलर के बंद होने की वजह से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। बेनियाबाग, हड़हासराय, बजरडीहा, मंडुवाडीह क्षेत्र में दिनभर में कई बार बिजली आई गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग ट्रिपिंग रोकने में पूरी तरह नाकामयाब साबित हो रहा है।
कैंट रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन की ओर शाम तीन बजे पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के लोगों ने एक इलाके की बिजली काटकर वाशिंग लाइन की आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें