फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर का अन्न क्षेत्र हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के लिए छह माह पहले खोला गया अन्न क्षेत्र शनिवार को बंद कर दिया गया। अब रविवार से प्रसाद नहीं मिल पाएगा। विगत नवंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्न क्षेत्र का शुभारंभ किया था और दोपहर 12 से 3 बजे तक यहां प्रसाद के रूप में खिचड़ी दी जाती थी।
विज्ञापन

व्यवस्था में कुल 27 लोग तैनात किए थे। अन्न क्षेत्र बंद होने कारण कुछ लोगों ने बजट की कमी तो कुछ ने कर्मचारियों की अनियमितता को बताया। हालांकि अधिकारियों ने इन दोनों कारणों से इंकार कर दिया। कहा कि न तो बजट की कमी है और न ही अनियमितता हुई। बड़े अन्न क्षेत्र के लिए टेढ़ीनीम में बहु मंजिला भवन तैयार किया जा रहा है, जिसमें इसे स्थानांतरित किया जाएगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि अन्न क्षेत्र के लिए अब दिन तय किया जाएगा, इसके बाद ही यह चलेगा।
विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा मंदिर में शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसमें स्थानीय कलाकार भजन की प्रस्तुति देते थे, इसे भी बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के कारण इसे बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें