फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल दुरुस्त कराएं पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पेयजल समस्या से जूझ रही जनता को जल्द राहत मिलने के आसार हैं। महापौर मृदुला जायसवाल ने शनिवार को आकस्मिक बैठक बुलाई और जलकल विभाग को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के कुओं की सफाई और मरम्मत कराने को भी कहा। सीवर और जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम और जलकल विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सफाई, दूषित पेयजल और सीवर की समस्या की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद महापौर ने इसे संज्ञान में लिया। महापौर कक्ष में नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में महापौर ने कहा कि शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, इस समस्या को तत्काल दूर कराया जाए। जहां पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां समस्या दूर कर तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। नगर निगम के मुख्य अभियंता को शहर के कुओं की सफाई कराने के निर्देश दिए।
उन्होेंने कहा कि सीवर और जल निकासी की समस्या से निपटने के लिए निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को सामंजस्य बनाकर काम करें। बरसात से पहले सीवर लाइन और नाला सफाई का काम पूरा करा लिया जाए। बड़ी पटिया स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में जलापूर्ति के लिए बड़ा नलकूप और जलाशय के निर्माण में जो समस्या है उसे नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जलकल और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण करें। सफाई व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त व मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए और कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उपसभापति नरसिंह दास, श्याम आसरे मौर्य, नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह, डॉ. जीएल केशरवानी, डॉ. एके दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें