फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। टोडरपुर में गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक मनोज कुमार त्रिपाठी (37) की मौत हो गई। सूचना पाकर रोहनिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हादसे से संबंधित ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के धानापुर के मूल निवासी मनोज पांडेयपुर में परिवार के साथ रहते थे। उनके पिता डॉ. रमाशंकर त्रिपाठी रिटायर्ड जज हैं और वर्तमान में विद्युत विभाग के उपभोक्ता फोरम कानपुर के चेयरमैन हैं। मनोज भदोही के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। बताया जाता है कि टोडरपुर में ट्रक की टक्कर से हेलमेट पहने बाइक सवार मनोज की मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, हादसे की सूचना पाकर मनोज की पत्नी मंजुला और उनके दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि टोडरपुर में सड़क धंस कर नाली की तरह हो गई है। इस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें