फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह स्टेशन पर गंदगी और पूड़ी-सब्जी में घटतौली मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र रत्न ने गुरुवार को तीन सदस्यीय टीम के साथ मंडुवाडीह और सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री विश्रामालय की फाल सीलिंग कई जगह से क्षतिग्रस्त होने, मकड़ियों का जाल और गंदगी देख नाराजगी जताई। कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री हाथ में झाड़ू लेकर सबको सफाई के लिए प्रेरित कर रहे हैं, उन्हीं के संसदीय क्षेत्र के रेलवे अधिकारी लापरवाह हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन और सदस्यों ने इसके बाद खानपान के स्टाल का जायजा लिया। एक स्टाल पर पूड़ी-सब्जी का वजन डेढ़ सौ ग्राम लिखा था लेकिन हकीकत में वो सौ ग्राम ही निकला। इस पर उन्होंने फटकार लगाई और कहा कि इस तरह ग्राहकों को धोखा देने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, सफाई की स्थिति ठीक नहीं दिखी। इसके लिए हिदायत दी गई है।
रत्न जब मंडुवाडीह स्टेशन पर लगे सीसी कैमरों के बारे में जानकारी करते हुए आरपीएफ के सीसी कैमरा कंट्रोल रूम में पहुंचे और अधिकारियों से ऑपरेट कर दिखाने के लिए कहा तो पता लगा कि बीते चार साल से कोई ऑपरेटर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कई बार पत्र भेजा गया लेकिन ऑपरेटर तैनात नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

कोई कितना भी तार्किक हो, जानकार हो और तकनीकी रूप से सक्षम क्यों न हो लेकिन विद्वान शब्द अधिवक्ताओं के साथ ही जुड़ा है। यह बातें गुरुवार को रत्न ने बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में कहीं। इस दौरान बार की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम, महामंत्री बृजेश मिश्र, बृज विलास चतुर्वेदी, अनूप श्रीवास्तव, भाजपा के काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, कौशल कुमार विद्यार्थी, मुरलीधर सिंह, आरपी पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, संजीव चौरसिया, मनोज सोनकर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें