फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर बताएंगे परिवार नियोजन की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग 15 फरवरी से विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाएगा। एक मार्च तक ब्लॉकवार चलने वाले इस पखवाड़े में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम घर-घर जाकर परिवार नियोजन की योजनाओं के बारे में बताएंगी। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष नसबंदी शिविर लगाने के साथ ही प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर परिवार नियोजन के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए परिवार नियोजन पखवाड़ा शुरू हो रहा है। शहर और गांव में दंपतियों से संपर्क कर उनका पंजीकरण करते हुए परिवार नियोजन सेवाओं विशेषकर पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी एवं अन्य परिवार नियोजन विधियों के बारे में बताया जाएगा।
नोडल अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि नसबंदी कराने वाले पुरुषों को 2000 और महिलाओं को 1400 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। यह राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिले के सभी आठों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी की जाएगी। 21 फरवरी को जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय कबीरचौरा में विशेष महिला एवं पुरुष नसबंदी शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें