वाराणसी। सीर गोबर्धनपुर में संत रविदास जयंती की तैयारियां पूरी होने के करीब हैं। कारीगर मुख्य पंडाल तैयार बना रहे हैं। मंदिर के सेवादार और नगर निगम के सफाईकर्मी सफाई करने में जुटे हैं। दूसरी तरफ छितुपुर से डाफी तक जाने वाले मार्ग पर स्थित रविदास गेस्ट हाउस के सामने कूड़े-कचरे के अंबार को तो हटा दिया गया है लेकिन सीवर सड़क पर बह रहा है।
इस मार्ग पर अब तक राहगीर रोजाना सड़क पर इसी सीवर के बीच होते हुए आ रहे हैं। सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मेला प्रबंधन से जुड़े लोगों के अनुसार दो दिन बाद ही इसी गेस्ट हाउस में श्रद्धालु रुकेंगे। इस मार्ग से शेाभायात्रा भी निकाली जाएगी। परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आने वाले हैं। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही है। साथ ही अगल बगल के घरों में रहने वालो का वेरिफिकेशन पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
मेले में शामिल होने के लिए पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से संगत आने का क्रम बुधवार देर शाम शुरू हो गया है। इस बीच बताया गया कि सत्संग स्थल के मंच को सजाने के लिए कोलकाता से माली फूल साथ लेकर आएंगे।