फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बादल छाए, रात में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिनभर बादल छाए रहने और रात में बारिश से शुक्रवार को ठंड और बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। रात साढ़े दस बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को दिन में डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक हवाएं चलती रहीं। रविवार से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक राजीव भाटला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो गुरुवार की तुलना में दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान गुरुवार को 12.2 डिग्री से बढ़कर 13.2 डिग्री हो गया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर सेहत पर भी पड़ा है। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के फीजिशियन डॉ.पीके सिंह के मुताबिक दस दिन से ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार, नाक, गले में संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं। आम दिनाें में जहां 80 से 100 मरीज होते थे वहीं अब संख्या बढ़कर 125 तक पहुंच रही है। उधर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को लेकर खासा सतर्क रहने की जरूरत है। ओपीडी में आने वाले बच्चों में सर्दी, जुकाम, पेट संबंधी बीमारी के बच्चे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें