फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

750 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डाफी टोल प्लाजा के समीप गुरुवार की रात घेरेबंदी कर पुलिस ने इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक से लहसुन की बोरियों के नीचे से 750 पेटी शराब बरामद की गई। बरामद शराब के साथ बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली के सूर्य नगर चांदपुर निवासी सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक लंका भारत भूषण तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि इलाहाबाद की ओर से शराब की अवैध खेप लेकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर डाफी टोल प्लाजा के समीप घेरेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई। चेकिंग के दौरान एक ट्रक में लहसुन की बोरियों के नीचे से 750 पेटी से 36 हजार शीशी शराब बरामद की गई। शराब और ट्रक को जब्त कर आरोपी सुधीर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें