वाराणसी। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के क्रम में 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक नान इंटरलाकिंग काम होने के कारण रेलगाड़ियों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन और टर्मिनल परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मंगलवार को दी गई।
इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह, मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी, बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया, शाहगंज-औड़िहार-शाहगंज, मंडुवाडीह-पटना-मंडुवाडीह, छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी। मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस ट्रेन 28 दिसंबर से 12 जनवरी तक, मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस 29 दिसंबर से 12 जनवरी तक और जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
टर्मिनल परिवर्तन
- 26 दिसंबर से चार जनवरी तक नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन पर टर्मिनेट होगी।
- 27 दिसंबर से पांच जनवरी तक मंडुवाडीह से प्रस्थान करने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से ओरिजनेट होगी।
- 26 दिसंबर से चार जनवरी तक नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन पर टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी वाराणसी जंक्शन-मंडुवाडीह के मध्य निरस्त रहेगी।
- 27 दिसंबर से पांच जनवरी तक मंडुवाडीह से प्रस्थान करने वाली मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से ओरिजनेट होगी।
टर्मिनल परिवर्तन के दौरान समय
- 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से शाम 07:05 बजे प्रस्थान करेगी।
- 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर सुबह 07:35 बजे पहुंचेगी।
- 12581 वाराणसी जंक्शन से रात 10:00 बजे प्रस्थान करेगी।
- 12582 वाराणसी जंक्शन पर सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी।
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
---------------------
30 दिसंबर से 12 जनवरी तक जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस व नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस, दो जनवरी से 12 जनवरी तक सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, एक जनवरी व आठ जनवरी को पटना जंक्शन-अहमदाबाद एक्सप्रेस, पांच एवं आठ जनवरी को उधना-दानापुर एक्सप्रेस, दो और नौ जनवरी को रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, तीन और दस जनवरी को पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12 जनवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस, पांच और 12 जनवरी को आनंद बिहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस, छह जनवरी को बलिया-आनंद बिहार टर्मिनस एक्सप्रेस, चार और 13 जनवरी को दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, छह और नौ जनवरी को दानापुर-उधना एक्सप्रेस, 11 जनवरी को छत्रपति शाहू जी महराज टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस, सात जनवरी को धनबाद-छत्रपति शाहू जी महराज टर्मिनस एक्सप्रेस, पांच जनवरी को एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस, आठ जनवरी को पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
शार्ट टर्मिनेशन
-------------------
- छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक बलिया स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
- वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक बलिया स्टेशन से ओरिजिनेट होगी।
- भटनी-वाराणसी सिटी डेेमू गाड़ी 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक औंड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
- वाराणसी सिटी-भटनी डेमू गाड़ी 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक औंड़िहार स्टेशन से ओरिजनेट होगी। यह गाड़ी औंड़िहार से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- 26 दिसंबर को रामेश्वरम् से प्रस्थान करने वाली रामेश्वरम-मंडुवाडीह एक्सप्रेस इलाहाबाद स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी इलाहाबाद से मंडुवाडीह के मध्य निरस्त रहेगी। - 30 दिसंबर को मंडुवाडीह से प्रस्थान करने वाली मंडुवाडीह-रामेश्वरम् एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से ओरिजनेट होगी। यह गाड़ी इलाहाबाद से मंडुवाडीह के मध्य निरस्त रहेगी।
- 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक 15103 गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर टर्मिनेट होगी । यह गाड़ी मंडुवाडीह से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी ।
- 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन से ओरिजिनेट होगी।
- 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक मंडुवाडीह-भटनी सवारी गाड़ी वाराणसी सिटी स्टेशन से ओरिजिनेट होगी।
- 29 दिसंबर, पांच एवं 12 जनवरी को मऊ-वाराणसी सिटी डेमू साप्ताहिक गाड़ी औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
- 30 दिसंबर, छह एवं 13 जनवरी को मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी डेमू साप्ताहिक गाड़ी वाराणसी सिटी स्टेशन से ओरिजिनेट होगी।
- 30 दिसंबर, छह एवं 13 जनवरी को मेमू गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन पर टर्मिनेट होगी।
- 30 दिसंबर, छह एवं 13 जनवरी को मेमू गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन से ओरिजिनेट होगी।
- 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
- 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक वाराणसी सिटी-आजमगढ़ सवारी गाड़ी औड़िहार स्टेशन से ओरिजिनेट होगी।
- गाजीपुर सिटी-वाराणसी डेमू गाड़ी अनुरक्षण हेतु पूर्व निर्धारित दिन शनिवार के स्थान पर शुक्रवार को निरस्त रहेगी।