फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीनता बनाए रखते हुए विकास ही स्मार्ट सिटी की परिकल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्मार्ट सिटी के मानकों को लेकर सोमवार को कैंटोमेंट स्थित क्लार्क होटल में ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) और इंटरनेशनल इलेक्ट्रो टेक्निकल कमीशन (आईईसी) की ओर से अंतराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसका उद्घाटन शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि शहर की प्राचीनता कायम रखते हुए बेहतर जनसुविधाएं विकसित करना ही स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करेगा।
विज्ञापन

बीआईएस की डायरेक्टर जनरल सुरीना राजन ने सम्मेलन के उद्देश्य के बारे में बताया। 14 दिसंबर तक चलने वाले सम्मेलन में 29 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें जर्मनी, जापान, अमेरिका, फ्रांस आदि देशों के विशेषज्ञ शामिल हैं। इन देशों में स्मार्ट सिटी के तहत काम करने वाले विशेषज्ञों और भारत में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारियों का आदान प्रदान किया जा रहा है। साथ ही मानकों पर चर्चा की जा रही है।
आईईसी के चेयरमैन मिशेल मलक्वेन ने स्मार्ट सिटी में तकनीकी पक्ष के बारे में विस्तार से बताया। अतिथियों का स्वागत बीआईएस के एडीजी सीबी सिंह ने किया। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन बीआईएस के डीडीजी आरके बजाज ने किया। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के मिशन डायरेक्टर कुणाल कुमार, हीरो सकाई, एन किशोर नारंग, राज चेरूबल, राकेश शंकर, योगेश पांडेय, अंवेषी गट्टा समेत कई विशेषज्ञों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें