वाराणसी। आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल चेतगंज का 60वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पांच दिवसीय स्थापना दिवस का शुभारंभ सोमवार को ग्लोरी मार्च के साथ हुआ। जिसमें विद्यालय की पुरातन छात्राओं ने शिरकत की। सिर पर केसरिया साफा बांधे और हाथों में विद्यालय का ध्वज लिए बैंड और ड्रम की धुन पर छात्राओं ने ग्लोरी मार्च निकालकर विद्यालय की गौरव गाथा बताई।
स्थापना दिवस के पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत ग्लोरी मार्च से हुई। सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस ग्लोरी मार्च को रवाना किया। विद्यालय परिसर से निकलकर ये मार्च लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क तक गया। वहां पर छात्राओं ने एक-एक कर चंद्रशेखर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद शंकर उपाध्याय ने की। स्वागत प्रबंधक डॉ. अनुराग दीक्षित व सहायक प्रबंधक पूजा दीक्षित ने किया। इस अवसर पर आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के जनरल सेक्रेटरी डॉ. शशिकांत दीक्षित, सेक्रेटरी सत्यनारायण पांडेय, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंजना दीक्षित, कोआर्डिनेटर शिल्पा गुजराती, ऋतुराज श्रीवास्तव, अरविंद विश्वकर्मा, सुधांशु दीक्षित आदि मौजूद रहे।