फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूरगंज में सरेराह मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महमूरगंज में सोमवार दोपहर बाद दो पक्षों के बीच सरेराह मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़क पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची सिगरा, भेलूपुर और मंडुवाडीह थाने की फोर्स ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लगभग 20 मिनट बाद रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

मामले में सिगरा थाने में विवेक राय की तहरीर पर हाल ही में जेल से छूटे न्यू कॉलोनी ककरमत्ता निवासी प्रवीण मिश्रा सहित पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मढ़ौली निवासी विवेक के अनुसार, वह करीब साढ़े चार बजे महमूरगंज स्थित अपने रेस्टोरेंट पर जा रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर प्रवीण मिश्रा, कार्तिक सिंह, शारिक खान, श्याम जायसवाल, विश्वजीत यादव और तीन अन्य युवक महमूरगंज आरओबी के पास स्थित गली में उन्हें रोक कर पीटने लगे। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। विवेक के अनुसार, उसने शोर मचाया तो उसके दोस्त दौड़े। यह देख हमलावर बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। मौके पर मिली एक बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से खोखा नहीं मिला है और न ही यह स्पष्ट हुआ कि फायरिंग की गई थी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें