फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल-कायदा की धमकी के बाद खंगाले गए सार्वजनिक स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन अल-कायदा से धमकी मामले में रेलवे की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद बुधवार को वाराणसी सहित पूर्वांचल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों सहित सार्वजनिक स्थलों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की जांच करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया। इस अभियान में जिला पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ, बम निरोधक दस्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अल-कायदा आतंकियों के माध्यम से भारत में रेल दुघर्टना कराने की साजिश रच रहा है। इस आतंकी साजिश का खुलासा होने पर सुरक्षा एजेंसी ने रेलवे में पत्र लिखकर चेताया है। रेलवे मुख्यालय दिल्ली ने रेलवे स्टेशनों को आतंकी खतरे को लेकर पत्र लिखकर चेतावनी जारी किया है। रेलवे ने अपने पत्र में सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। इस बाबत स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह ने जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही रेलवे कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अन्य माध्यमों से निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। शाम को कैंट रेलवे स्टेशन, सिटी व मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चला। इस दौरान प्लेटफार्म के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया, रेल ट्रैक, प्रतीक्षालय व ट्रेनों की चेकिंग की गई। उधर, रोडवेज बस अड्डे, गंगा घाटों के साथ ही कई और सार्वजनिक स्थलों को खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें