फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के 20 कर्मचारी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों में 20 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। कर्मचारियों की मनमानी देख सीडीओ हैरत में पड़ गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की लेटलतीफी नहीं थम रही है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह के औचक निरीक्षण में बुधवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली की हकीकत सामने आ गई। सुबह सवा दस बजे निरीक्षण में पहुंचे सीडीओ कर्मचारियों की उपस्थिति की हालत देखकर हतप्रभ रह गए। डीपीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक रामजी यादव, मो. आरिफ, पंचायत राज विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर वंशीधर यादव, अजय कुमार, विमल चंद्र पांडेय, स्वच्छता मिशन के राम सजीवन, भरत राव, युवा कल्याण विभाग में कंजल सिंह, सहकारिता में विनय पुष्पराज, कौशल विकास मिशन में मैनेजर अचल कुमार सिंह, संजय कुमार, योगेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। इसी तरह समाज कल्याण विभाग में अभिषेक गिरी, संतोष कुमार सोनकर, आरईएस में सुरेंद्र तिवारी, राम भास्कर, नितिन पटेल, त्रिलोकीनाथ, पूनम यादव और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में रंजना वर्मा दफ्तर में मौजूद नहीं थीं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने सभी 20 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। कहा कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान अगर दोबारा अनुपस्थित मिलेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने दफ्तरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जन की शिकायतों का निस्तारण समय से हो, लेकिन कर्मचारी इसको लेकर संजीदा नहीं है, जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें