फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के आगे झुका दूल्हा, टूटने से बची शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। इलाके के विष्णूपुर गांव में मंगलवार की रात एक शादी का बंधन टूटते-टूटते बच गया। अभद्रता की घटना के बाद दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया। थाने में घंटों पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। अंत में दूल्हन के घर पर दूल्हा बैठा और शादी के लिए विनती करने लगा। यह देख दुल्हन का दिल पसीज गया और शादी हुई।
विज्ञापन

हुआ यूूं कि विष्णूपुर गांव में मंगलवार को मुमताज की लड़की गुड़िया की शादी थी। इलाहाबाद के पूरे फतह नैनी से बारात आई थी। रात को नौ बजे द्वारचार के बाद बाराती खाना आदि खा लिए। दूल्हे गयासुद्दीन ने निकाहनामा कुबूल कर लिया। इस दौरान लड़का पक्ष के कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। इसको लेकर दुल्हन गुड़िया ने निकाह कुबूल करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर रात में ही मामला गर्म हो गया। मान-मनौव्वल के बाद बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंचा। बुधवार को सुबह 10 बजे तक पंचायत चली, लेकिन बात नहीं बन सकी। पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्ष के लेनदेन हो जाने पर तलाकनामा लिखा गया। लड़की पक्ष के लोग घर वापस आ गए। लड़का शादी की जिद करते हुए दुल्हन के घर आ गया और विनती करने लगा। कहा कि जब तक शादी नहीं होगी, मैं यहां से नहीं जाऊंगा। इसके बाद दुल्हन का दिल पसीजा और शादी संपन्न हुई। शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें