फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से छह दिन तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। वाराणसी-लखनऊ वाया भदोही रेलखंड पर सुरियावां से जंघई तक होने वाले नान इंटरलाकिंग के कार्य के चलते सोमवार से दो जून तक छह दिन कई ट्रेनों का परिचालन ठप रहेगा। मेगा ब्लॉक के चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कई के रूट डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

भदोही स्टेशन के अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के चलते लंबी दूरी की कुछ प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। बताया कि इस दौरान 12875 नीलांचल एक्सप्रेस, 14265 जनता एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14203 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी जबकि कई ट्रेनों को जंघई से रूट परिवर्तित कर चलाने का निर्देश हुआ है।
उन्होंने बताया कि भदोही से सुरियावां तक दोहरी लाइन पर परिचालन हो रहा है। सुरियावां से जंघई तक दोहरी लाइन के लिए नान इंटरलाकिंग का काम होना है, इसलिए 28 मई से दो जून तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद इस रूट की सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय पर चलने चलेंगी। अधिकारियों के अनुसार नान इंटरलाकिंग के काम के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें