फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया न पानी, गर्मी में बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर पेयजल संकट गहरा गया है। ज्यादातर हैंडपंप और नल खराब पड़े हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट के ज्ञानपुर रोड, सराय जगदीश आदि स्टेशनों पर न तो समुचित पानी के प्रबंध हैं, ना ही छाया के। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन ज्ञानपुर रोड का बेहद बुरा हाल है। यहां तीन दर्जन के आसपास महत्वपूर्ण ट्रेनों का हर रोज आवागमन होता है। इनसे हजारों यात्री सफर करते हैं, जिनसे चार से पांच लाख रुपये की आमदनी आमदनी प्रतिदिन होती है। रेलवे को मोटा राजस्व देने वाले इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। भीषण गर्मी में स्टेशनों के दोनों प्लेटफार्मों पर लगे सभी आठ हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में पीने के पानी के लिए यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन रुकने की स्थिति में तमाम यात्री पानी के लिए इधर-उधर भागते हैं। लेकिन, उन्हें पानी नहीं मिलता। थक-हार कर लोकल स्तर पर पानी की बोतलें बेचने वालों से औने-पौने दाम पर पानी खरीदकर पीना पड़ता है। प्लेटफॉर्म पर जलापूर्ति करने के लिए ईंट से फाउंडेशन की जोड़ाई की जा रही है। स्टेशन पर छाया के लिए पर्याप्त शेड भी नहीं है। थोड़ी दूरी के बाद शेड खत्म हो जाता है और यात्रियों को इधर-उधर छाया ढूंढकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए काम चल रहा है। कुछ ऐसा ही हाल सरायजगदीश हॉल्ट का है। यहां यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। शेड नहीं है, इसलिए यात्रियों को धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। एक मात्र हैंडपंप भी खराब स्थिति में है। माधोसिंह स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे सभी हैंडपंप दुरुस्त नहीं हैं। नल से जलापूर्ति की सप्लाई समय-समय पर होती है। इससे यात्रियों को पानी लेने के लिए दौड़ना पड़ता है। इसी तरह वाराणसी-भदोही रेल मार्ग के परसीपुर और सुरियावां स्टेशनों पर यात्री गर्मी में बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। खास बात यह है कि यात्रियों को होने वाली परेशानी को लेकर विभाग संजीदा भी नहीं दिखता। इस सुस्ती का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें