फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर भदोही ईओ को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वच्छता मिशन को लेकर मंत्रणा की गई। खमरिया और नई बाजार नगर पंचायतों से स्वच्छता मिशन की सूचना न मिलने पर दोनों नगर पंचायतों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि भदोही नगर पालिका के ईओ को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भूमि की उपलब्धता और विकास कार्यों की हकीकत जानी। नगरों में अवैध अतिक्रमण हटाने और स्वच्छ भारत मिशन पर वार्ता की। ओडीएफ से जुड़ी सूचना न देने पर नगर पंचायत खमरिया और नई बाजार को नोटिस जारी किया। नगर पालिका भदोही में ओडीएफ और अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर ईओ पूर्णिमा सिंह को फटकार लगाई। सभी अधिशासी अधिकारियों से डीएम ने कहा कि वह एक सप्ताह में नालियों की सफाई कराएं। आम लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए समय से कूड़ा हटवाएं। गर्मी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका के दृष्टिगत फॉगिंग मशीन से छिड़काव कराने को कहा। इस मौके पव सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम आशीष कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह आदि मौजूद रहीं। इसी तरह डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बिजली से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक ली। गर्मी में रोस्टर के अनुसार बहिजली आपूर्ति कराने को कहा। सौभाग्य योजना में कम कनेक्शन होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से कनेक्शन संख्या बढ़ाने को कहा। कहा कि सौभाग्य योजना में सभी विद्युत संयोजन मीटर लगाए जाएंगे। गरीब परिवारों की पहचान सामाजिक, आर्थिक, जातियों के जनगणना के आधार पर होगी। डीएम ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 32 गांवों में एक सप्ताह के अंदर सभी को कनेक्शन उपलब्ध कराकर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें