फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह और कैंट क्षेत्र में तीन जगह चोरी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह और कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने तीन जगह चोरी की। इस दौरान चोर बंद दो मकान से नगदी और जेवरात और ई-रिक्शॉ की बैटरी चुरा ले गए। भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत उत्तरी ककरमत्ता निवासी डीरेका कर्मी सैयद मोहम्मद साजिद के घर का रोशनदान काट कर चोर भीतर घुसे। साजिद परिवार के साथ कोलकाता गए हुए थे। घर की चाबी साफ सफाई करने वाली रुखसाना के पास थी। रविवार को रुखसाना आई तो चोरी का पता लगा। दोपहर बाद घर आए साजिद ने बताया कि चार लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात, कीमती कपड़े और 68 हजार रुपये चोरी हुए हैं। वहीं, शिवदासपुर में किराये के मकान में रहने वाले विनय कुमार के ई-रिक्शॉ का ताला तोड़कर चोर 30 हजार रुपये की बैटरी चुरा ले गए। उधर, कैंट थाना अंतर्गत हुकुलगंज निवासी ऊषा यादव के घर का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर और 15 हजार रुपये चुरा ले गए। ऊषा ने बताया कि वो अपने एक रिश्तेदार के घर गई हुई थी और वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें