फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रेल कर्मचारियों ने कराई डिलीवरी, बची जच्चा-बच्चा की जान0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम महिला रेल कर्मचारियों ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। चिकित्सक के समय से न पहुंचने पर प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला की डिलीवरी रेल की महिला कर्मचारियों ने कराई। इसको लेकर पूरे स्टेशन परिसर में जबरदस्त चर्चा है।
विज्ञापन

मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस जब कैंट रेलवे स्टेशन के एक नंबर पर पहुंची तो अपनी बेटी को लेकर दरभंगा जा रहा एक पिता बदहवास सा पार्सल के समीप स्थित स्टेशन निदेशक कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बेजुबान बेटी को प्रसव पीड़ा हो रही है। डॉक्टर को फोन कर बताया गया पर दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई नही पहुंचा। उधर महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। अंत में जच्चा-बच्चा की जान बचाने की जिम्मेदारी रेल कर्मचारियों ने उठाई। मुख्य कार्यालय अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कार्यालय को खाली कराया। महिला रेल कर्मचारियों ने बच्चे की डिलेवरी कराई। जहां बाद में उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं आम लोगों के बीच इस कार्य की जमकर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें