फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यातक पैकिंग क्रेडिट का लाभ उठाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। आईडीबीआई बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एसजी नादकर्णी ने कहा कि उनका बैंक कालीन उद्योग के विकास में भागीदार बनना चाहता है। इसके लिए भदोही शाखा में विदेश विनिमय विभाग खोल दिया गया है ताकि लोगों को उचित दर पर उनके अनुकूल वित्तीय सहायता मिल सके। वह बुधवार की शाम अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के सभागार में आयोजित निर्यातक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि किसी देश का विकास तभी संभव है, जब वहां के उद्योगों और उनसे जुड़े मजदूरों का विकास हो। कहा कि आईडीबीआई बैंक केंद्र सरकार के निर्देशन में उद्योगों के विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। हमारा बैंक पैकिंग क्रेडिट पर विदेशी मुद्रा में भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है। इससे ब्याज दरें सामान्य पैकिंग क्रेडिट की तुलना में काफी कम होती हैं। निर्यातकों से कहा कि आपकी समस्याएं हमारे लिए सर्वोपरि हैं। इसके पहले उन्होंने शाखा में विदेश विनिमय विभाग का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व एकमा अध्यक्ष गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी ने कालीन उद्योग की बैंकिंग लेनदेन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने विदेश विनिमय ओर उद्योग जगत की वित्तीय जरूरतों की जानकारी दी। बैंक के महाप्रबंधक सुमन कुमार ने ट्रेड फाइनेंस की बारीकियों पर प्रकाश डाला। शाखा प्रबंधक रवि पंत ने बैंक उत्पादों की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रबंधक रिजवान खां ने भी संबोधित किया। मुख्य रूप से हाजी अब्दुल हादी, शिव सागर तिवारी, हाजी अब्दुल सत्तार, आलोक बरनवाल, शमीम आलम लल्लन, अश्फाक अंसारी, शाहनवाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें