फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थदंड न भर पाने की सजा काट रहे 14 बंदी रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निर्धारित सजा पूरी हो जाने के बाद भी अर्थदंड न भर पाने के कारण सेंट्रल और जिला जेल की सलाखों के पीछे कैद एक महिला सहित 14 बंदियों को सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

इन बंदियों का अर्थदंड सामाजिक सरोकार से जुड़ी जिला अपराध निरोधक समिति, भारत विकास परिषद महामना और यूथ विथ ए मिशन संस्था ने भरा। सामाजिक संस्थाओं ने जेल से रिहा होने के बाद सभी 14 लोगों को घर जाने का किराया देकर रवाना किया।
प्रदेश सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर सूबे की जेलों से 93 बंदी रिहा किए जाएंगे। इसी कड़ी में सोमवार सुबह जिला जेल में जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव राजेश सिंह और भारत विकास परिषद महामना के अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल सहित उनके अन्य साथी पहुंचे।
विज्ञापन

चोरी सहित अन्य छोटे अपराधों में सजा पूरी करने के बाद अर्थदंड न भर पाने के कारण कानपुर की सोनी उर्फ शैल कुमारी, महाराजगंज के भास्कर पुरी, चंदौली के विक्की, नंदन, रोशन, दशमी, प्रीतम, विक्की कुमार व दीपक और बनारस के संतोष राजभर, पिंटू मुसहर व सुल्तान का 11,300 रुपये जुर्माना दोनों संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अदा किया। डीआईजी जेल वीएस यादव ने बताया कि इसी तरह यूथ विथ ए मिशन के चंद्रशेखर ने सेंट्रल जेल में निरुद्ध सोनभद्र के मानिकचंद और बक्सर के संजय पासवान का लगभग साढ़े दस हजार रुपये जुर्माना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें