सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गुड़हाई मोहल्ले में रविवार की रात चोर एक दुकान और एक घर का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी गई।
गुड़हाई मोहल्ला निवासी रत्नेश कुमार गुप्त के घर के चैनल का ताला तोड़ कर चोर घर में रखे दस हजार नकदी सहित कीमती कपड़े, वर्तन, गैस सिलेंडर आदि उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों ने घर का सामान गायब देखा तो चोरी का पता चला। इसी थाना क्षेत्र के गांव गड़ियवा निवासी रणजीत पटेल की मशीनरी स्टोर की दुकान का दरवाजा तोड़कर सबमर्सिबल सहित 15 हजार का सामान चोर उठा ले गए। सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी गई।