फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर से बजेगा छात्रसंघ चुनाव का बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वविद्यालयों व कालेजों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान में दो दिन पहले छात्रसंघ चुनाव हो गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होने हैं। बनारस में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल अक्तूबर में बजेगा। चुनाव की तिथियां जब भी घोषित हों, छात्र संगठन और छात्रनेता तो पूरे धन बल के साथ चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। शहर भर में छात्रसंघ चुनाव के बैनर पोस्टर के साथ ही कैंपस में कन्वेंसिंग का सिलसिला पिछले महीने भर से चल रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से छात्रसंघ चुनाव की शुरुआत होगी। यहां अक्तूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव होंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन सितंबर के अंत तक चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। फिलहाल अधिसूचना जब भी जारी हो लेकिन यहां छात्रनेता प्रवेश के दौरान से ही चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हैं। परिसर ही नहीं पूरे शहर में चुनाव लड़ने वाले छात्रों के पोस्टर बैनर तो लगे हैं, कैंपस में पैम्फलेट, विजिटिंग कार्ड वगैरह बांटे जा रहे हैं। उधर हरिश्चंद्र पीजी कालेज और यूपी कालेज में भी छात्रसंघ चुनाव अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। हालांकि ये तिथि नवंबर के प्रथम व द्वितीय सप्ताह तक भी जा सकती है। फिलहाल कालेज प्रशासन जल्द से जल्द से चुनाव कराने के पक्ष में हैं। चूंकि इस दौरान कई तीज त्योहार हैं, इस लिहाज से प्रशासन और पुलिस की मंजूरी के बाद तिथियां घोषित होंगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नवंबर के अंतिम सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव होंगे क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह के बाद चुनाव कराने के पक्ष में है। बता दें कि लिंगदोह के अनुसार सितंबर में ही छात्रसंघ चुनाव हो जाने चाहिए लेकिन यहां सितंबर तक तो प्रवेश की प्रक्रियाएं ही चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें