फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन दिन तक 68 केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में 160379 अभ्यर्थी देंगे टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी 2026) 2 से 4 जुलाई तक 68 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 160379 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पूर्व में जिस तरह से परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, इसे लेकर टीईटी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर केंद्र पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। उधर, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा की निगरानी की कमान पहली बार रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गई है। 2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी जबकि अंतिम दिन परीक्षा एक पाली में होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बताया कि आयोग की ओर से परीक्षा व्यवस्थाओं के लिए जो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, उनकी ओर से केंद्राध्यक्षों को भी जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दो जुलाई को दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए हर पाली में 33139 अभ्यर्थी हैं। तीन को भी दो पाली में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें हर पाली में 33140 और चार जुलाई की परीक्षा केवल एक ही पाली में होगी। इसमें 27821 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने साथ अपनी कॉपी की प्रति और प्रश्न पत्र ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें