फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू क्लर्क भर्ती : पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में मिली शिकायतें, दोबारा होगा टाइपिंग टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देश भर से एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की मांगों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में शिकायतों के आधार पर बीएचयू ने जूनियर क्लर्क भर्ती प्रक्रिया का कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (सीटीटी) दोबारा कराने का फैसला लिया है। पांच जुलाई को सुबह 10 बजे तक मेल में दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपनी सहमति दर्ज करानी होगी। इसके बाद विश्वविद्यालय री-टेस्ट की तिथि और अन्य दिशा-निर्देश जारी करेगा। 30 अप्रैल को टेस्ट में टाइपिंग एरर की शिकायत कुलपति से लेकर शिक्षा मंत्रालय तक से की गई थी। बीएचयू प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को भेजे गए ई-मेल के अनुसार, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के संबंध में मिली शिकायतों पर विचार करने के बाद फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि दोबारा परीक्षा कराने के लिए पीछे वजह सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

जो 30 अप्रैल को टेस्ट में नहीं था वे नहीं होंगे पात्र
बीएचयू प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बीते 30 अप्रैल को हुए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में शामिल अभ्यर्थी ही दोबारा टाइपिंग टेस्ट में भाग लेने के पात्र होंगे। जो इस दिन परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए थे, उन्हें पात्र नहीं माना जाएगा। रिजल्ट के आधार पर अभ्यर्थियों के कंप्यूटर आधारित परीक्षा के उत्तरों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें