फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बीएलओ निलंबित, सूची से होंगे बाहर डुप्लीकेट मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों से जुड़ी बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के सामने 16 बीएलओ की शिकायतें आईं। जिस पर उन्होंने सभी को निलंबित करते हुए कंट्रोल रूप से अटैच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आरओ, एआरओ की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची से बाहर करने का निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक जितने भी मतदाता हैं उनकी सूची तैयार करें। इनका मतदान बैलेट पेपर से कराया जाना है। साथ ही जिनके वोटर कार्ड पर फोटो गलत है, उसका फार्म भरकर आज से ही सही कराना सुनिश्चित करें। जो बीएलओ काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। उनको आज ही हटा कर उनके जगह पर दूसरे को तैनात करें। जिले में बने माडल बूथ, ग्रीन बूथ का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्था कराने को कहा। डीएम के स्तर से रोड शो की अनुमति रैली के स्थान, संख्या के आधार पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की हिदायत के साथ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें