फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑनलाइन खरीदारी में 1.59 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान साइबर ठगों ने क्षेत्र के बकवा के एक व्यक्ति के खाते से डेढ़ लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नरला (बकवा) निवासी दिलीप कुमार ने फ्लिपकार्ट से अपनी बच्ची के लिए आनलाइन फ्राक खरीदी। डिलीवरी के बाद उन्हें फ्राक पसंद नहीं आई। इसके बाद उनके द्वारा उसे वापस कर पैसे रिफंड की अनुरोध रिया। इसके बाद उनके यहां एक फोन आया और उनसे उसी फ्राक के पैसे वापसी को लेकर उनसे उनकी बैंकिंग डिटेल पूछी गई। इसके बाद ठगों ने पीड़ित के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करवा कर उनसे ओटीपी पूछी गई। उनके इंडियन बैंक के बांसडीह शाखा के खाते से एक लाख 59 हजार हजार रुपये निकाल लिए गए।
घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा पुलिस को तीन फोन नंबरों के अज्ञात मालिक के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जांच कर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित की। शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें